Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

अभी अभी

latest

"गौमाता" पर आधारित प्रश्नमाला भाग-2 QUESTIONING ABOUT "GAUMATA" PART-2

  "गौमाता" पर आधारित प्रश्नमाला भाग-2 QUESTIONING ABOUT "GAUMATA" PART-2 प्रश्न 26:- भारत में देशी गायों की कितनी नस्ले ...


 "गौमाता" पर आधारित प्रश्नमाला भाग-2
QUESTIONING ABOUT "GAUMATA" PART-2

प्रश्न 26:- भारत में देशी गायों की कितनी नस्ले पाई जाती हैं?

उत्तर:-- भारत में देशी गाय की लगभग 36 प्रकार की 

नस्लें पाई जाती हैं?

प्रश्न 27:- भारतीय देशी  गाय की प्रमुख नस्लों के नाम लिखो?

उत्तर:-- राठी, थारपरकर, गिर, हरियाणवी, 

साहिवाल, मालवीय, नागौरी।

प्रश्न 28:- गौ शब्द से प्रारंभ होने वाले कुछ नाम लिखिए ?

उत्तर:-- गौतम,  गोरख ,  गौमुख , गौशाला, गौमाता, गौरस।

प्रश्न 29 भगवान शिव भोलेनाथ के वाहन का क्या नाम है ?

उत्तर:-- भगवान शिव के वाहन का नाम 'नंदी'  है।

प्रश्न 30-- गाय और बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनने 

मात्र से क्या होता है ?

उत्तर:-- मनुष्य की अनेक मानसिक विकृतियाँ 

एवं रोग स्वयमेव दूर हो जाते हैं ?

प्रश्न 31:-संसार को माँ शब्द किससे और किस प्रकार मिला है ?

उत्तर:-- संसार को माँ शब्द गोवंश से मिला है समस्त जीवो में 

केवल गाय का बच्चा पैदा होते ही मां उच्चारण करता है।

प्रश्न 32:-- 'चाहे मुझे मार डालो पर गायपर हाथ ना उठाओ'  

किस महापुरुष ने कहा था ?

उत्तर:-- बाल गंगाधर तिलक।

प्रश्न 33:-- इजराइल ने किस नस्ल की भारतीय 

गाय से 120 लीटर दूध पैदा किया ?

उत्तर:-- गीर नस्ल की भारतीय गाय से।

प्रश्न 34-- भगवान श्री कृष्ण को सारा ज्ञानकोष 

किससे से प्राप्त हुआ ?

उत्तर:-- गौचरण से प्राप्त हुआ।

प्रश्न 35:-- भगवान राम के पूर्वज महाराज दिलीप 

किसकी पूजा करते थे ?

उत्तर:-- कामधेनु की सुपुत्री 'नंदिनी' गाय की ।

प्रश्न 36:-- धर्म, अर्थ ,काम ,मोक्ष चारों की दाता कौन है ?

उत्तर:--गौमाता 

प्रश्न 37:-- गौ शब्द किसका प्रतीक है ?

उत्तर:-- पवित्रता, महानता और श्रद्धा तथा संस्कृति 

का प्रतीक है।

प्रश्न 38:-- जिस घर में  गोवंश का पालन होता हो उस 

घर को क्या कहेंगे ?

उत्तर;-- अभय - धाम ।

प्रश्न 39:-- प्राचीन भारत के वैभव को दर्शाने वाला वाक्य क्या है ?

उत्तर:-- यह देश सोने की चिड़िया था । यहाँ घी, दूध 

की नदियाँ बहती थी 

प्रश्न 40:- आदर्श घर में प्रथम और अंतिम रोटी किसको 

देने के लिए बनाई जाती हैं  ?

उत्तर;-- प्रथम रोटी गाय को और अंतिम रोटी कुत्ते को।

प्रश्न 41:-गोपाल नाम की संधि करने पर क्या अर्थ निकलता 

है? 

उत्तर:-- गोपाल + पाल  अर्थात गाय को पालने वाला।

प्रश्न 42:-- गौउत्पादों   से निर्मित कुछ वस्तुओं के नाम लिखो ?

उत्तर:-- दूध, दही , खीर, लस्सी, घी ,मक्खन, 

कंडे ,जैविक खाद, गोबर गैस, साबुन ,दंतमंजन, अगरबत्ती 

आदि।

प्रश्न 43:- वत्रासुर  को मारने के लिए किस  ॠषि  की हड्डियाँ गौ 

के चाटने पर निकली ?

उत्तर:-- महर्षि दधीचि की। 

प्रश्न 44:-- गौलोक किसका धाम है ?

उत्तर:- भगवान श्री कृष्ण का धाम।

प्रश्न 45:- महाभारत काल मैं कितनी गायों के पालन 

पर नंद कहा जाता था ?

उत्तर:-- नौ लाख गायों के पालन पर 

प्रश्न 46:--  छत्रपति शिवाजी को समर्थ गुरु की कृपा 

से कौन सी उपाधि प्राप्त हुई ?

उत्तर:-- गौ ब्राह्मण प्रतिपालक की उपाधि प्राप्त हुई ।

प्रश्न 47:-- वात्सल्य  शब्द किससे निर्मित हुआ है ?

उत्तर:--  गाय के बछड़े को संस्कृत में वत्स कहते हैं। 

माँ की ममता के लिए प्रचलित शब्द वात्सल्य इसी  शब्द 

से निर्मित हुआ है ।

प्रश्न 48:--  स्वतंत्रता संग्राम में लगे सभी नेताओं 

की स्पष्ट घोषणा क्या थी ?

उत्तर:--  स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संपूर्ण देश में गौ हत्या पूरी 

तरह बंद कर दी जाएगी। 

प्रश्न 49:-- कृषि प्रधान भारत की रीढ़ क्या है  ?

उत्तर:-- गौवंश 

प्रश्न 50:-- पंजाब के किस शासक के राज्य में गौ हत्या 

पर मृत्यु दंड दिया जाता था ? 

उत्तरः--  पंजाब केसरी महाराजा रणजीत सिंह ।


# राजेश राष्ट्रवादी  ।







3 comments

  1. गौमाता की जय।

    ReplyDelete
  2. अति उत्कृष्ट ज्ञान देने के लिए मैं अपने अजीज श्री राजेश शर्मा जी का धन्यवाद करता हूँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय भाईसाहब के लिए ह्रदय से आभार।
      🌹🙏🌹

      Delete