Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

अभी अभी

latest

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का विवरण / SHRI RAM JANMABHOOMI MANDIR KA VIVRAN

  ॐ श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का विवरण  • मन्दिर परम्परागत नागर शैली में निर्मित। •  मन्दिर की लम्बाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फी...


 

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का विवरण 

• मन्दिर परम्परागत नागर शैली में निर्मित।

•  मन्दिर की लम्बाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट एवं ऊँचाई 161 फीट।

• तीन मंजिला मन्दिर, प्रत्येक मंजिल की ऊँचाई 20 फीट, कुल 392 खम्भे, 44 दरवाजे ।

• भूतल गर्भगृह-प्रभु श्रीराम के बाल रूप (श्रीरामलला) का विग्रह, प्रथम तल गर्भगृह-श्रीराम दरबार।

• कुल पाँच मण्डप-नृत्यमण्डप, रंग मण्डप, गूढ़ मण्डप (सभा मण्डप), प्रार्थना मण्डप, कीर्तन मण्डप ।

• खम्भे, दीवारों में देवी-देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियाँ।

• प्रवेश पूर्व से, 32 सीढ़ियाँ (ऊँचाई 16.5 फीट) चढ़कर सिंहद्वार से होगा।

• दिव्यांगजन तथा वृद्धों के लिए रैम्प एवं लिफ्ट की व्यवस्था।

• चारों ओर आयताकार परकोटा (प्राकार) लम्बाई 732 मीटर, चौड़ाई 4.25 मीटर, परकोटा के चार कोनों पर चार मन्दिर-भगवान सूर्य, शंकर, गणपति, देवी भगवती, परकोटे की दक्षिणी भुजा में हनुमान एवं उत्तरी भुजा में अन्नपूर्णा माता का मन्दिर ।

• मन्दिर के समीप पौराणिक काल का सीताकूप।

• श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में प्रस्तावित अन्य मन्दिर- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वसिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज गुह, माता शबरी एवं देवी अहिल्या।

• दक्षिणी-पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीले पर स्थित शिव मन्दिर का जीर्णोद्वार एवं रामभक्त जटायु राज प्रतिमा की स्थापना।

साभार:--- 🙏  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र 

No comments